आज भी लोगों को राहत नहीं, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली
देशवासियों को इस वक्त महंगे पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। तेल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ने आम आदमी को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। सोमवार सुबह एक बार फिर से पेट्रोल के दामों में आग लगी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में भी 29 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.99 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 95.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। तो वहीं एमपी की राजधानी भोपाल में कल पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल का बढ़ना लगातार जारी है जिसका प्रभाव तेल की कीमतों पर पड़ रहा है।
पेट्रोल की कीमत आज
दिल्ली में पेट्रोल 88.99 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 90.25 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 95.46 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 91.19 रुपए प्रति लीटर
डीजल की कीमत आज
दिल्ली में डीजल 79.35 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में डीजल 82.94 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में डीजल 86.34 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में डीजल 84.44 रुपए प्रति लीटर
सरकार का बयान
पेट्रोल और डीजल के दाम देश में लगातार बढ़ रहे हैं। कई शहरों में पेट्रोल प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि इसकी एक बड़ी वजह उन देशों की नीतिया हैं, जिन देशों के पास तेल के भंडार हैं। इन देशों ने एक ऐसा आर्टिफिशियल तरीका कीमतों पर बनाया लिया है कि दाम कम ही नहीं होते।
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
LPG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम
केवल तेल के ही दाम नहीं बढ़े बल्कि आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस इस्तेमाल में आने वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत अब 719 रुपए से बढ़कर 769 रुपए हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में ये इजाफा हुआ है।

पाठको की राय